फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor kabaddi player wrongdoing, arresting accused, refusing to speak to police

नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, लेकिन पुलिस का बोलने से इनकार

Thu, 20 Jul 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Minor kabaddi player wrongdoing, arresting accused, refusing to speak to police
फाइल

विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी जिले मॉडल टाउन थाना पुलिस नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी केसाथ दुष्कर्म के आरोपी कोच को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार दिया। आरोपी राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। उसके छत्रसाल व शाहबाद डेयरी इलाके में उसके अखाड़े हैंऔर वह युवतियों को कुश्ती व कबड्डी सिखाता है। 

प्राप्प्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी है। पीड़िता ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सोमवार को दी शिकायत में कहा था कि नौ जुलाई को उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी कोच व स्टेडियम केप्रबंधन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह उसे रोहिणी इलाके में किसी से मिलाने के बहाने ले गया। यहां उसने उसके गले में एक मुक्का मारा और उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस घटना केबाद वह सदमे में चली गई थी। एक सप्ताह बाद जब वह सदमे से उबरी तो उसने गत सोमवार को मॉडल टॉउन थाने में शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed