फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor and her aunt gangraped in Delhi after being given alcohol

दिल्ली में फिर दरिंदगी: शराब पिलाकर नाबालिग और उसकी मौसी से गैंगरेप, तबीयत बिगड़ने पर किशोरी सफदरजंग में भर्ती

Tue, 12 Nov 2024 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Minor and her aunt gangraped in Delhi after being given alcohol
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में छह आरोपियों द्वारा एक नाबालिग व उसकी मौसी को शराब या नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्लब ले जाने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने पीड़िताओं के बयान लेकर उनकी काउंसलिंग कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात की रात इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। फरार छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

परिवार के साथ आश्रम इलाके में रहने वाली पीड़िता 17 वर्षीय नाबालिग अपनी 22 वर्षीय मौसी के साथ 10 नवम्बर की रात क्लबिंग के लिए रात करीब 12 बजे अंडरपास क्लब के पास गई थी। जब दोनों बाहर खड़ी थीं, तभी एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने लड़की व उसकी मौसी से बात की और उन्हें मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम स्थित एक क्लब में ले चलने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लड़की मौसी और आरोपियों के बीच मोबाइल नंबरों का अदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर गुरुग्राम गए। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को गाड़ी में बैठने के बाद कोल्ड ड्रिंक में शराब या अन्य नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दोनों को काफी देर तक गुरुग्राम के कई इलाकों में घुमाया और फिर कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में ले गए। यहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शुभम वारदात के बाद दोनों पीड़िताओं को उनके आश्रम स्थित घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
अगले दिन सुबह यानी मंगलवार सुबह करीब चार बजे लड़की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द हुआ था। परिजनों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद पता लगा कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
सूचना मिलने के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पर लड़की की मौसी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। बयान लेने के बाद दोनों की काउंसलिंग कराई गई और डीडी एंट्री के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पांच को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed