फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minister says work is being done in tigaon

मंत्री ने दिया जवाब, तिगांव में कराए जा रहे काम

Thu, 01 Sep 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
minister says work is being done in tigaon
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला पुल से बसंतपुर के बीच 16 कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वह विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर द्वारा पूछे गए एक लिखित प्रश्न का जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन


 जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 21 की नंबरदार कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी और सरस्वती कॉलोनी में करीब 200 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर टाइलें बिछाई जा रही हैं। वार्ड नंबर 21 में इस्माइलपुर से बसंतपुर तक आरएमसी की मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

इसके लिए करीब 160.67 लाख रुपये की राशि अनुमोदन की प्रक्रिया में है। इसके साथ ही वार्ड नंबर-21 में अनंगपुर से इस्माइलपुर तक आरएमसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 180.14 लाख रुपये की अनुमानित राशि जल्द स्वीकृत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि पूरे तिगांव निर्वाचन क्षेत्र में एकीकृत तरीके से सीवरेज बिछाने के लिए वापकोस कंपनी से सर्वेक्षण करवाया गया है। डीपीआर तैयार की जा रही है। धनराशि की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं जैसे अमृत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और मुख्यमंत्री घोषणा आदि के अंतर्गत कार्य करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed