फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minister maluka expulsion demanded from sikh ardas imitation issue

सिख अरदास नकल मामले में मंत्री मलूका को पंथ से निष्कासित करने की मांग

Sat, 31 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 10:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह ने दिया संरक्षण, उनके खिलाफ भी की जाए कार्रवाई 
सिख अरदास नकल मामले में मंत्री मलूका को पंथ से निष्कासित करने की मांग
- मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह ने दिया संरक्षण, उनके खिलाफ भी की जाए कार्रवाई

विज्ञापन
minister maluka expulsion demanded from sikh ardas imitation issue
प्रकाश स‌िंह बादल

विस्तार

पंजाब सरकार मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सिख अरदास की नकल मामले ने तूल पकडना शुरू कर दिया है। दिल्ली अकाली दल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से मलूका सिंह को तुरंत प्रभाव से सिख मर्यादा का मजाक उड़ाने पर सिख पंथ से निष्कासित करने की मांग की है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना व महासचिव हरविंद्र सिंह सरना और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन में सिख अरदास की नकल करने की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह शर्म की बात है कि यह निंदनीय काम पंजाब सरकार के मंत्री मलूका के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुआ। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बादल को ऐसे मंत्री को तुरंत हटाने के अलावा पार्टी से भी निकाल देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वरना सिख समुदाय हमें माफ नहीं करेगा'

minister maluka expulsion demanded from sikh ardas imitation issue
उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में बादल सरकार बनी है सिख मर्यादा का हनन होता जा रहा है और हनन करने वाले पुरस्कृत होते है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यी कमेटी को नकारते हुए कहा यह सब मामले को दबाने के लिए किया गया है।

सरना ने कहा इस कृत्य से हिन्दू-सिखों में द्वेष पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को तुंरत हस्तक्षेप कर मलूका को तुंरत सिख पंथ से निष्कासिक किया जाए।

उन्होंने कहा मलूका को संरक्षण देने वाले प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए, वरना सिख समुदाय हमें माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed