{"_id":"68e5b41c705f4fcea20b8c59","slug":"mild-cold-felt-in-delhi-due-to-western-disturbance-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की ठंड का एहसास, आज बारिश के लिए यलो अलर्ट; कल से आसमान साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की ठंड का एहसास, आज बारिश के लिए यलो अलर्ट; कल से आसमान साफ
Wed, 08 Oct 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जाम और जलभराव की स्थिति बनी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर बने प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रही है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी तक फैला है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में राजधानी में 12.6 मिमी और मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक 5.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम में 41.6 मिमी, रिज में 37 मिमी, पूसा में 22.5 मिमी, मयूर विहार में 20 मिमी, लोधी रोड में 5.8 मिमी और आया नगर में 5.1 मिमी बारिश हुई। इस माह अब तक चार दिन में कुल 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 100 से 68 फीसदी के बीच रही। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
कल से आसमान साफ रहने की संभावना
नौ अक्तूबर से आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 से 13 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32–33 डिग्री और न्यूनतम 21–22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।