{"_id":"5c0c3ad5bdec22418f4927dc","slug":"metro-will-not-run-before-february-in-noida-sector-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: फरवरी से पहले नहीं चलेगी सेक्टर-62 तक मेट्रो, फिनिशिंग और अंतिम स्टेशन पर निर्माण कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: फरवरी से पहले नहीं चलेगी सेक्टर-62 तक मेट्रो, फिनिशिंग और अंतिम स्टेशन पर निर्माण कार्य अधूरा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी माह नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक मेट्रो का सफर करने के लिए आपको इंतजार करना होगा। नोएडा प्राधिकरण ने दोनों परियोजनाओं को एक साथ शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन सेक्टर-62 मेट्रो अगले साल फरवरी से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखकर एनसीआर की मेट्रो परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले इस प्रोजेक्ट का शुरू हो पाना मुश्किल लग रहा है। निर्माणाधीन कॉरिडोर पर अक्तूबर में ट्रायल शुरू किया जाना था, लेकिन अब बताया जा रहा है दिसंबर अंत या फिर जनवरी से ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस लाइन पर बन रहे सभी मेट्रो स्टेशनों की फिनिशिंग का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। लाइन के अंतिम स्टेशन पर अभी निर्माण कार्य भी काफी अधूरा है। मॉडल टाउन से सेक्टर-63 की तरफ स्टेबलिंग लाइन अभी तैयार नहीं हो पाई है। सिटी सेंटर से सेक्टर-62 के बीच 6.675 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण साल 2015 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
इस लाइन पर स्टेशन
सेक्टर-34, सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-59, सेक्टर-62, इलेक्ट्रानिक सिटी