{"_id":"6aa2d677af1545ae660a05c7","slug":"metro-services-will-operate-normally-all-stations-will-remain-open-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154371-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सामान्य रूप से चलेंगी मेट्रो, सभी स्टेशन खुले रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सामान्य रूप से चलेंगी मेट्रो, सभी स्टेशन खुले रहेंगे
विज्ञापन
-डीएमआरसी ने एक्स हैंडल पर दिया अपडेट, सामान्य रूप से मेट्रो का संचालन, अटकलों पर विराम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 से 13 सितंबर के बीच मेट्रो सेवाएं बंद होने की अटकलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खुले रहेंगे और संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
वैश्विक नेताओं के काफिलों के गुजरने के चलते लुटियन दिल्ली समेत राजधानी की कई सड़कें बंद रहेंगी। इस दौरान दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए निर्बाध रूप से यात्रा का साधन रहेगा। हालांकि, राजधानी में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते यात्रियों की संख्या आम दिनों से कम होने की संभावना है।
डीएमआरसी ने कहा है कि जब तक विशेष रूप से कोई अन्य घोषणा नहीं की जाती, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपडेट के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक रहेगा बंद
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर से रविवार तक बंद रहेगा। डीएमआरसी ने बताया कि म्यूजियम 14 सितंबर को अपने साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेगा और 15 सितंबर से दर्शकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।