{"_id":"5a9696944f1c1b4e588bb426","slug":"metro-services-will-not-stopped-till-2-30-pm-on-all-routes-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन करना है मेट्रो का सफर तो जरूर लें ये जानकारी, इतनी देर के लिए सेवाएं रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन करना है मेट्रो का सफर तो जरूर लें ये जानकारी, इतनी देर के लिए सेवाएं रहेंगी निरस्त
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
होली वाले दिन यानि दो मार्च को अगर आप कही आने-जाने के लिए मेट्रो सेवाएं लेने की सोच रहे है तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि होली के चलते दो मार्च को मेट्रो की सेवाएं सुबह के बजाए दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
इससे पहले सभी लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी। मेट्रो फीडर बसें भी दिनभर बंद रहेगी। डीएमआरसी के मुताबिक होली वाले दिन मेट्रो की दिल्ली एनसीआर की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह पांच बजे शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन
यह दोपहर बाद दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी और रात में अपने पहले से तय टाइम टेबल की तरह चलेगी। मेट्रो फीडर की सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी। मेट्रो ने त्यौहार और होली के रंगों से मेट्रो को खराब होने से बचाने के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
दोपहर बाद मेट्रो शुरू होने के बाद भी हुड़दंग मचाने वालों और होली के रंग में सराबोर या जरूरत से ज्यादा एल्कोहलिक लोगों के लिए मेट्रो के दरवाजे बंद रहेंगे।
उन्हें मेट्रो परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो ने सुरक्षा के लिहाज एक दिन पहले भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है।
इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन शामिल है। यहां से होली पर बाहर जाने वालों की भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है।