रिकॉर्ड गर्मी ने बढ़ाई मेट्रो की आमदनी, ऑड ईवन के दूसरे दिन कमाए पौने दो करोड़ रुपये
- सम-विषम फॉर्मूले के दूसरे दिन डीटीसी व पर्यावरण बस का टोटा, महज 4383 बसें निकलीं
- डीटीसी में 15 अप्रैल को 36,84,918 और दिल्ली मेट्रो में 22.28 लाख यात्रियों ने किया सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में दूसरे सम-विषम फॉर्मूले के बीच रिकॉर्ड 44 डिग्री तापमान में यात्रियों ने बसों की बजाय दिल्ली मेट्रो को तवज्जो दी। डीटीसी जहां खाली चल रही थीं, वहीं गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों में एसी में सवारी के लिए दिन भर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
दिल्ली मेट्रो में शनिवार को रात 8 बजे तक 18,97,950 यात्रियों ने सफर किया। जबकि 15 अप्रैल को पहले दिन शुक्रवार को डीटीसी की बसों में 36,84,918 और दिल्ली मेट्रो में करीब 22 लाख यात्रियों ने सफर किया था।
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बेशक दूसरे दिन शनिवार को 4383 बसों को सड़कों पर उतारने का दावा कर रहा है, लेकिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच सड़कों पर डीटीसी समेत पर्यावरण बस सेवा का टोटा देखने को मिला।
हालांकि नारंगी बसों की सेवा सड़कों पर रोजाना की तरह मिलती रही। यात्री गर्मी और लू के बीच बस स्टॉप पर इधर से उधर भटकते दिखे। राजधानी के मुख्य इलाकों आईटीओ, मंडी हाउस, दिल्ली सचिवालय, सीपी, अंबेडकर टर्मिनल, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार आईएसबीटी, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, आश्रम, करोल बाग, रोहिणी, पीतमपुरा, सराय काले खां आईएसबीटी, धौलाकुआं, आजादपुर आदि इलाकों में दोपहर को बस सेवा की कमी देखने को मिली।
पर्यावरण बस सेवा का भी टोटा दिखा। यात्रियों के लिए चिलचिलाती धूप व लू के चलते बस स्टॉप पर इंतजार बेहद परेशानी भरा रहा। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बेशक डीटीसी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर बस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जांच टीम तैनात करने का निर्देश दिया है, लेकिन शनिवार को कहीं कोई टीम बस स्टॉप पर यात्रियों क परेशानी जानने नहीं पहुंची।
समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर में सबसे अधिक यात्री
दिल्ली मेट्रो लाइन======================यात्री (रात 8 बजे तक)
समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर==============7, 43,117
द्वारका से वैशाली/ नोएडा सिटी सेंटर============6,78,188
दिलशाद गार्डन से रिठाला लाइन===============2,01,524
आईटीओ से एस्कॉर्ट मुजेसर=================1,89,005
कीर्ति नगर से मुंडका====================86,116
नई दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट=============26,344
पहले दिन पौने दो करोड़ रुपये की कमाई
- डीटीसी की लाल, हरी व स्टैंडर्ड बसों के अलावा पर्यावरण बस सेवा में 15 अप्रैल यानी पहले दिन 36,84,918 यात्रियों ने किया सफर किया है।
- डीटीसी प्रबंधन को 1,71,61, 400 रुपये की कमाई हुई है।
- डीटीसी के दावे के बाद भी कुल 232 बसों का ब्रेकडाउन हुआ है, जिसमें से 118 बसें टाटा और 159 बस अशोकलीलैंड की हैं। मंत्री ने बसों का ब्रेकडाउन होने पर कंपनी पर जुर्माना लगाने की बात कह रखी है।
- दूसरे दिन शनिवार यानी 16 अप्रैल को 3875 बस डीटीसी और 508 बस पर्यावरण बस सेवा की डिपो से सड़कों पर उतरीं।