{"_id":"5f5d6549048a4a46b31672c5","slug":"metro-for-neet-candidates-from-6-am-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नीट परीक्षार्थियों के लिए आज सुबह 6 बजे से मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नीट परीक्षार्थियों के लिए आज सुबह 6 बजे से मेट्रो
Sun, 13 Sep 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
दिल्ली मेट्रो नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आज सुबह 6 बजे से मेट्रो चलाएगी। हालांकि रविवार को पहली मेट्रो का समय सुबह 8 बजे से तय है, लेकिन परीक्षार्थियों को मेट्रो रूट पर पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन छोड़कर अन्य लाइनों के नौ सेक्शन पर परीक्षार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। मेट्रो प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वह आम दिनों की तुलना में परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए करीब तीस मिनट पहले निकलें।
विज्ञापन
इन 9 सेक्शन पर मिलेगी सुविधा
- दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल बस अड्डा
- जहांगीरपुरी से समयपुर बादली
- नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी
- मुडंका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन
- बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) स्टेशन
- मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1
- त्रिलोकपुरी संजय लेक से शिव विहार
- जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन
- द्वारका से नजफगढ़