फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro : deadline of pink line extended

Metro : फिर तीन माह बढ़ी पिंक लाइन की डेडलाइन, अब इस दिन खुलेगी लाइन

Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
metro : deadline of pink line extended
metro

मेट्रो फेज-3 की मजेंटा लाइन का जहां एक सेक्शन सोमवार को खुल गया, वहीं दूसरी अब तक की सबसे बड़ी पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) की डेडलाइन फिर बढ़ गई है।

विज्ञापन


डीएमआरसी ने 58.59 किलोमीटर की पिंक लाइन की डेडलाइन मार्च से बढ़ाकर जून 2018 कर दी है। हालांकि अब वह जिस लाइन को तीन चरणों में खोलने वाली थी, उसे अब दो चरणों में खोलेगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, नवंबर तक पिंक लाइन का 95.36 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पिंक लाइन को पहले दिसंबर 2016 तक खोलना था। तीन जगह जमीनी विवाद के चलते डेडलाइन सितंबर 2017 रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जगह विवाद खत्म हुआ, लेकिन त्रिलोकपुरी में विवाद हल नहीं होने के चलते मेट्रो ने विवादित हिस्से को छोड़कर इसे तीन चरणों में खोलने की योजना बनाई। तीनों चरणों में दिसंबर 2017 से मार्च 2018 तक के बीच खोलने की डेडलाइन रखी गई। अब यह आगे बढ़कर जून 2018 पहुंच गई है।

metro : deadline of pink line extended
metro

तीन महीने की डेडलाइन बढ़ाने के बाद अब मेट्रो इसे तीन की बजाय दो चरणों में खोलेगी। पहले चरण में मजलिस पार्क से दुर्गा बाई देशमुख की बजाय सीधे मयूर विहार फेज-1 पॉकेट-1 तक जाएगी, जिसकी अब डेडलाइन मार्च 2018 रखी गई है। दूसरे चरण में शिव विहार से विनोद नगर पूर्व तक का हिस्सा खोला जाएगा। 

डेडलाइन बढ़ाने से पहले यह थी योजना
मेट्रो ने पहले चरण में मजलिस पार्क से दुर्गा बाई देशमुख (साउथ कैंपस) तक 20.6 किलोमीटर को दिसंबर में पूरा करना था, मगर अब इसे मार्च 2018 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इस पर ट्रायल जारी है। इसी दौरान दिसंबर में ही दूसरे चरण में 18.71 किलोमीटर की लाइन शिव विहार से विनोद नगर पूर्व का ट्रायल शुरू करना था, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। तीसरे चरण दुर्गा बाई देशमुख साउथ कैंपस से मयूर विहार फेज-1 पॉकेट-1 तक को मार्च 2018 तक पूरा करना था। 

58.59 किलोमीटर लंबी लाइन।
38 स्टेशन हैं इस लाइन पर।
39.47 किलोमीटर एलिवेटेड लाइन। 
19.11 किलोमीटर अंडरग्राउंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed