फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological department issued alert regarding three days of rain in Delhi-NCR

तीन दिन थोड़ा संभल कर: दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट; NCR में दिनभर चलेगी बादलों की आंख मिचौली

Sat, 03 Aug 2024 09:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में अगले तीन दिनों तक मौसम बदलता रहेगा। आज शनिवार को बारिश का रेड अलर्ट है तो वहीं चार और पांच अगस्त को मौसम मेहरबान रहेगा। 

विज्ञापन
Meteorological department issued alert regarding three days of rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद है। हल्की बारिश से उमस बढ़ गई है तो वहीं आसमान में बादलों की आंख मिचोली जारी है। बीते शुक्रवार को हल्की बारिश से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के मौसम में हादसे ज्याद हो रह हैं। इसलिए घरों से बाहर थोड़ा संभल कर निकलें। 

विज्ञापन

तीन दिन ऐसा रहेगा दिल्ली मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों की भविष्यवाणी कर दी है। चार अगस्त यानी कल रविवार को झमाझम बारिश होगी। अगले दिन सोमवार को बादल और हल्की गरजन के साथ बारिश होगी। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पीतमपुरा में 8.5 एमएम, डीयू में 6.5 एमएम, रिज में 6.2, पालम में 4.2, मयूर विहार में 3.5, आया नगर में 3.3 व नजफगढ़ में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, पीतमपुरा में 8.5 एमएम, डीयू में 6.5 एमएम, रिज में 6.2, पालम में 4.2, मयूर विहार में 3.5, आया नगर में 3.3 व नजफगढ़ में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में बूंदाबांदी की संभावना
नोएडा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को बूंदाबांदी रहेगी। रविवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकल सकती है। वहीं सोमवार से पूरे सप्ताह फिर से बादल छाए रहेंगे। इस बीच अलग-अलग समय पर हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे दिन के समय तापमान में कमी आई और गर्मी से राहत बनी रही। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी बारिश का सिलसिला कुछ दिन तक चलेगा। केवल रविवार को धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। इससे उमस भरी गर्मी भी बढ़ सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक बना रह सकता है।
 

विज्ञापन

फरीदाबाद का मौसम
जिले में शुक्रवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह बारिश के साथ दोपहर को हल्की धूप निकली। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहने के चलते मौसम में उमस बनी हुई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पिछले कई दिनों से भयंकर उमस वाली गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। 

हालांकि, अब भी मौसम में उमस और नमी बनी हुई है, लेकिन यह पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी कम है। शुक्रवार को फरीदाबाद में मौसम परिवर्तनशील बना रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए दिखाई दिए। सुबह 11 बजे व दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई। उसके बाद अधिकतर समय आसमान में बादल छाए दिखाई दिए। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावनाएं हैं। फिलहाल तापमान में गिरावट बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed