फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Cold Wave Alert IMD Issued Yellow Alert for Cold Wave for Friday Saturday Sheet Lahar in Delhi

Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन वाली सर्दी का कहर, पारा गिरकर 3.2 डिग्री तक पहुंचा; कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

Fri, 13 Dec 2024 07:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Dec 2024 07:52 AM IST
सार

Delhi Ka Mausam: मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मध्य से लेकर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शीत लहर की भी दो दिन के लिए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Delhi Weather Cold Wave Alert IMD Issued Yellow Alert for Cold Wave for Friday Saturday Sheet Lahar in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहाड़ों में बर्फबारी होने से वहां से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इससे दिल्ली में ठिठुरने बढ़ गई है। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में शीत लहर का दौर चला।

विज्ञापन


दिल्ली के पूसा इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 3.8, लोधी रोड में 4.4, नरेला में 4.7, पालम में 6 और रिज में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गौतमबुद्धनगर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, गुरुग्राम में 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

विज्ञापन

आने वाले दिनों में पारा और गिरने का अनुमान है। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को मध्य से लेकर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शीत लहर की भी दो दिन के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होती है शीत लहर
मैदानी क्षेत्रों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व इससे नीचे होने के साथ सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो शीत लहर होती है। वहीं, सामान्य से 6.5 या इससे कम होने पर गंभीर स्तर की ठंड रहती है।


अगर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला जाता है तो इसे भी शीत लहर माना जाता है। वहीं, 2 डिग्री सेल्सियस पर गंभीर स्तर की शीत लहर होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जाने पर शीत लहर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed