फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meritorious students will receive free residential coaching for NEET-JEE.

Delhi NCR News: मेधावी छात्रों को मिलेगी नीट-जेईई की मुफ्त आवासीय कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
मेवात क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा एवं अभियंत्रण प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए मेवात विकास अभिकरण ने निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन क्लास-24 संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए 12 जुलाई 2026 को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मढ़ी में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान में विज्ञान संकाय से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हों, 10वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों तथा जिला नूंह या हथीन खंड (जिला पलवल) के निवासी हों। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, आवास, शैक्षणिक मार्गदर्शन और करियर परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर पंजीकरण कर स्क्रीनिंग परीक्षा में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed