दिल्ली एनसीआर में बारिश से गिरा पारा, दिनभर नहीं निकली धूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बादलों की आवाजाही और बारिश के बीच दिनभर धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
उमस में भी पिछले दिनों के मुकाबले कुछ हद तक कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार व बुधवार शाम को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है।
इसके अलावा 9 जुलाई तक तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार सुबह से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में ज्यादातर जगह और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश या बर्फबारी हुई।
एनसीआर में तेज बारिश के लिए करना होगा इंतजार
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, झारखंड और बिहार में भी बारिश हुई। महाबालेश्वर में 180 मिमी, मुंबई में 100मिमी, हिसार में 70 मिमी बारिश दर्ज की गर्ह।
रविवार दिन में तो दिल्ली-एनसीआर में बहुत अधिक बारिश नहीं हुई, मगर रात के समय राजधानी में खूब झमाझम बरसात हुई।
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 32.4 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से 1 डिग्री नीचे 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 72-87 फीसदी के बीच रही।