फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Men will not be able to ride in women coaches

महिला कोचों में सवार नहीं हो पाएंगे पुरुष, पुलिस रहेगी तैनात

Mon, 23 Sep 2019 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा ऋषिपाल सिंह, दादरी
ऋषिपाल सिंह, दादरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 03:07 AM IST
सार

  • अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों के महिला कोच में पुलिस तैनात रहेगी
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह व्यवस्था की गई है
  • वहीं दादरी आरपीएफ कोतवाली से कालका मेल, जोगनी मेल, महाबोधि एक्सप्रेस और मऊ मेल में आरपीएफ तैनात की जाएगी

विज्ञापन
Men will not be able to ride in women coaches
demo pic - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों के महिला कोच में पुलिस तैनात रहेगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह व्यवस्था की गई है। वहीं दादरी आरपीएफ कोतवाली से कालका मेल, जोगनी मेल, महाबोधि एक्सप्रेस और मऊ मेल में आरपीएफ तैनात की जाएगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेन गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच में पत्थरबाजी ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए गए हैं, जिससे नोएडा व ग्रेटर नोएडा लिए ट्रेनों में आने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


अहम है कि जनपद के स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने पर दूर दराज से आने वाले यात्री गाजियाबाद व अलीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने के बाद लोकल ट्रेनों में यात्रा कर दादरी आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार आर्य का कहना है कि लोकल ट्रेनों में दैनिक यात्री महिला कोचों में चढ़कर फब्तियां कसने, अभद्रता करने आदि की शिकायत मिलती रहती थी। अब महिला कोचों में जीआरपी तैनात रहने पर पूरी ट्रेन पर नजर रखेगी, जिससे महिला यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed