फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi took eight knives, autopsy report reveals.

मीनाक्षी को 32 नहीं आठ चाकू लगे, हटेगा विज्ञापन

Sun, 26 Jul 2015 01:14 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi took eight knives, autopsy report reveals.

आनंद पर्वत में मीनाक्षी की मौत अत्यधिक खून निकलने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मीनाक्षी को आठ चाकू मारे गए थे।

विज्ञापन


जिसमें से तीन चाकू उसके कमर के नीचे मारे गए थे। जहां से काफी खून निकलने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद अब पुलिस दिल्ली सरकार के विज्ञापन से उस हिस्से को हटाने की मांग करेगी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि मीनाक्षी को 32 चाकू मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मीनाक्षी का गत 16 जुलाई को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी दिल्ली सरकार से अपील

Meenakshi took eight knives, autopsy report reveals.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मीनाक्षी के शरीर पर चाकू के आठ जख्म थे। उसके चेहरे, गले, दोनों हाथ और जांघ पर एक -एक वार किए गए। वहीं, तीन वार उसकी कमर के नीचे किया गया है।

कमर के नीचे किए गए वार के जख्म काफी गहरे थे, जो मीनाक्षी के लिए जानलेवा साबित हुए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीनाक्षी की मौत के बाद इस बात की अफवाह फैलाई गई कि मीनाक्षी को 32 चाकू मारे गए।

इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने आनंद पर्वत थाने में जमकर हंगामा किया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस दिल्ली सरकार से विज्ञापन में 32 चाकू से वार को बंद करने या उसमें सुधार करने की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed