बात करने के बहाने मेडिकल की छात्रा को ले गया होटल, फिर किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करने के बहाने घर से छात्रा को बुलवाकर दोस्त ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को पहले रेस्तरां में बुलवाया फिर कैब बुक कर उसे बात करने के नाम पर एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने महिला थाना सेक्टर-51 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी महिला निरीक्षक कांता देवी ने बताया थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा कि वह बीएससी मेडिकल की छात्रा है। उसकी दोस्ती करीब 2 महीने पहले मूलरूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी राहुल से हुई थी।
18 नवंबर को उसे राहुल का फोन आया जिसने उसे 19 नवंबर को बादशाहपुर के एक रेस्तरां में बात करने के लिए बुलवाया। आरोप है कि जब पीड़िता रेस्तरां में पहुंची तो राहुल ने कैब बुक की और बात करने के लिए उसे सेक्टर-45 स्थित एक होटल के रूम में ले गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।