फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mechanic pour acid on a teenager in uttam nagar area delhi

खतरनाक गुस्सा: रंग भरा गुब्बारे फेंकने से भड़का मैकेनिक, बात इतनी बढ़ी कि किशोर पर डाला दिया तेजाब

Sun, 20 Mar 2022 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

तेजाब के गिरते ही उसका पीठ और कान झुलस गए। किशोर और उसके दोस्त शोर मचाते हुए पांच सौ मीटर दूर अपने घर पहुंचे। किशोर की हालत देखकर उसके मामा उसे लेकर तुरंत सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। जहां किशोर का प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
mechanic pour acid on a teenager in uttam nagar area delhi
पीड़ित किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तम नगर इलाके में गुब्बारे फेंकने के शक में एक मैकेनिक ने गुस्से में आकर 16 साल के किशोर पर तेजाब डाल दिया। तेजाब डाले जाने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वाले किशोर को तुरंत सफदरजंग अस्पताल से गए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित किशोर अपने परिवार के साथ ओम विहार में रहता है। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। किशोर के मामा ने बताया कि होली के दिन किशोर अपने दो दोस्तों के साथ घर से ओम विहार फेज पांच की ओर जा रहा था। रास्ते में एक घर से एक व्यक्ति निकला और किशोर और उसके दोस्तों पर घर पर गुब्बारा फेंकने का आरोप लगाने लगा। आरोपी लड़कों से गाली गलौज करने लगा। किशोर उसे गाली देने से मना किया। इससे आरोपी का गुस्से और भड़क गया और वह तुरंत अपने घर से एक बोतल लेकर निकला। आरोपी ने बोतल को किशोर पर उड़ेल दिया। बचाव करने के दौरान बोतल में रखा तेजाब किशोर के पीठ पर गिर गया। 
विज्ञापन


तेजाब के गिरते ही उसका पीठ और कान झुलस गए। किशोर और उसके दोस्त शोर मचाते हुए पांच सौ मीटर दूर अपने घर पहुंचे। किशोर की हालत देखकर उसके मामा उसे लेकर तुरंत सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। जहां किशोर का प्राथमिक उपचार किया गया। उधर किशोर के घर वाले घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद आरोपी के घर पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी लोगों को देखकर छत पर चला गया और वहां से लोगों पर गैस सिलिंडर फेंक दिया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शनिवार को पुलिस किशोर के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी मैकेनिक है और मशीन की सफाई करने के लिए तेजाब रखता है। आरोपी ने बताया कि घर पर गुब्बारा फेंके जाने से वह काफी गुस्से में था और गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अवसाद में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed