फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD will conduct survey of street vendors in Delhi

Delhi: रेहड़ी-पटरी वालों का सर्वे कराएगी MCD, केजरीवाल बोले- हम उनके लिए अच्छी व्यवस्था करना चाहते हैं

Sat, 16 Mar 2024 12:51 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि सड़क के किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर काम करना मुश्किल होता है। कभी पुलिस परेशान करती है, कभी कमेटी तो कभी अफसर आकर परेशान करते हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिले।

विज्ञापन
MCD will conduct survey of street vendors in Delhi
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेहड़ी-पटरी वालों का दिल्ली नगर निगम सर्वे कराएगा और दुकान लगाने के लिए जगह देगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी दिल्ली में सभी रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वालों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ये लोग बिना किसी परेशानी के दुकान लगा सकेंगे। इसके बाद पुलिस, कमेटी या अधिकारी इन्हें परेशान नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सड़क के किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर काम करना मुश्किल होता है। कभी पुलिस परेशान करती है, कभी कमेटी तो कभी अफसर आकर परेशान करते हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिले। उन्हें इज्जत की जिंदगी मिले, वे इज्जत के साथ अपना काम कर सकें, अपनी दुकान लगा सकें। हमारी जिम्मेदारी है कि हम रेहड़ी-पटरी वालों को अच्छी व्यवस्था दें।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वाले अपने घर का खर्चा चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करने के लिए मजबूर हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि इन लोगों को भी अच्छी व्यवस्था दे, ताकि वो भी अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकें। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि जहां-जहां ऐसी दुकानें हैं उनका सर्वे किया जाएगा। जिसमें कितने दुकानदार किस इलाके में हैं, कौन-कौन कहां बैठता है जैसी जानकारी ली जाएगी। जिससे हम उनके लिए उचित व्यवस्था कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि इस सर्वे में कुछ महीने लगेंगे। जिसके बाद रेहड़ी-पटरी वाले अपनी दुकान बिना किसी परेशानी के चला सकेंगे। उनसे कोई रिश्वत नहीं लेगा। ना कोई पुलिसवाला, कमेटी वाला कोई भी परेशान नहीं करेगा। ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसी को भी कोई परेशानी होगी। रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले सब अपने हैं, इनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है, इनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed