फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Standing Committee Chairperson Satya Sharma participated in Amar Ujala Samvad

Amar Ujala Samvad: MCD की स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष बोलीं- महिलाओं को खुद को सशक्त समझ लड़नी होगी अपनी लड़ाई

Sun, 15 Mar 2026 07:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 15 Mar 2026 07:52 AM IST
सार

मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में आयोजित महिला संवाद में मौजूद महिलाओं ने महिलाओं ने दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीसी से जुड़ी समस्याओं के साथ गंदगी, आवारा पशुओं पर भी प्रश्न किया। इस पर सत्य शर्मा ने तत्काल समाधान का भरोसा दिया।

विज्ञापन
MCD Standing Committee Chairperson Satya Sharma participated in Amar Ujala Samvad
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा का कहना है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए निगम बड़े स्तर पर काम कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की लिए डार्क स्पॉट हटाए गए हैं। सफाई की भी नियमित निगरानी हो रही है। ऑटो टिपर हर दिन कूड़ा कलेक्ट करने के लिए डोर-टू-डोर पहुंचता है।

विज्ञापन


सत्य शर्मा शनिवार को मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में आयोजित महिला संवाद में बोल रहीं थीं। इस मौके पर पूर्व पार्षद गीता शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सतवीर शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सत्या शर्मा ने महिलाओं के रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने को कम नहीं आंकना चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रहीं हैं। उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को खुद को सशक्त समझना होगा। अपनी लड़ाई खुद से लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद में मौजूद महिलाओं ने महिलाओं ने दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीसी से जुड़ी समस्याओं के साथ गंदगी, आवारा पशुओं पर भी प्रश्न किया। इस पर सत्य शर्मा ने तत्काल समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकतीं हैं। दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों की बेहतरी के लिए 24 घंटे काम कर रही है। सभी समस्याएं दूर होंगी और देश की राजधानी वैश्विक शहर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed