Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD sanitation workers' agitation intensifies, threatens work stoppage from 25th

Delhi NCR News: एमसीडी सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, 25 से काम बंद की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
13 अप्रैल से भूख हड़ताल का ऐलान, रोजाना 24 कर्मचारी करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी में सफाई कर्मचारियों का असंतोष अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले 93 यूनियनों और संगठनों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने साफ किया कि लंबित मांगों को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
यूनियन के ऐलान के मुताबिक, 25 अप्रैल से दिल्ली के सभी 12 जोनों में सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। दरअसल, यह आंदोलन पिछले एक महीने से चल रहा है। कर्मचारी 18 मार्च से सिविक सेंटर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। यूनियन का आरोप है कि एमसीडी प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिसके चलते अब आंदोलन को और तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष राजकुमार धींगान के अनुसार, 13 अप्रैल से सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। इस दौरान रोजाना 24 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिनमें हर जोन से दो-दो कर्मचारी शामिल होंगे। इससे आंदोलन को व्यापक और संगठित रूप देने की रणनीति बनाई गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, 240 दिन की हाजिरी पूरी करने वालों का नियमितीकरण, 22 हजार खाली पदों पर भर्ती और मेडिकल कैशलेस सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा पुराने कर्मचारियों के लंबित नियमितीकरण, वर्दी भत्ते का भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लाभांश का एकमुश्त भुगतान भी प्रमुख मुद्दे हैं। यूनियन का कहना है कि यह सिर्फ कर्मचारियों की मांग नहीं, बल्कि उनके परिवारों और भविष्य से जुड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed