फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Result In review meeting state BJP president adesh gupta said I will not leave post under pressure from an

MCD Result: समीक्षात्मक बैठक में विफर पड़े प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बोले- किसी के दबाव में नहीं छोड़ूंगा पद

Wed, 07 Dec 2022 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 10:22 PM IST
सार

चुनाव पर समीक्षा के दौरान ही बैठक के बीच में ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता विफर पड़े। बिना किसी चर्चा के ही बोलना शुरू कर दिया कि किसी के दबाव में पद को नहीं छोड़ने वाले है। पार्टी ने अध्यक्ष पद दिया है और किसी को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
MCD Result In review meeting state BJP president adesh gupta said I will not leave post under pressure from an
Adesh Gupta - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एमसीडी चुनाव नतीजे आने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, एमसीडी चुनाव प्रबंधक कमेटी के संयोजक आशीष सूद समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने किया।

विज्ञापन

चुनाव पर समीक्षा के दौरान ही बैठक के बीच में ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता विफर पड़े। बिना किसी चर्चा के ही बोलना शुरू कर दिया कि किसी के दबाव में पद को नहीं छोड़ने वाले है। पार्टी ने अध्यक्ष पद दिया है और किसी को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। बताया जाता है कि उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक में दो टूक यह भी कह दिया कि उनके विरुद्ध जितनी भी बात हो रही है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की चर्चाओं से अध्यक्ष पद से किसी को न तो हटाया जाता है और न ही वे हटने वाले हैं। इसी बीच एक जिलाअध्यक्ष ने बीच में ही कहा कि यह क्या बोलने का तरीका होता है। इसके बाद बैठक में शामिल नेताओं ने उसे बैठने को निर्देशित कर दिया। इससे बैठक काफी हंगामेदार हो गया, लेकिन मंचासीन नेताओं ने अध्यक्ष के इस वक्तव्य पर किसी तरह की प्रतिक्रिया बैठक में नहीं थी। बाद में जरूर कहा कि पद की गरीमा होती है और एक तय समय में पार्टी नियम के अनुसार नये नेता की नियुक्ति होती है।

विज्ञापन

निगम चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश भाजपा में बैठक हुई। बैठक मंगलवार को होनी थी, लेकिन चुनाव की वजह से इस साप्ताहिक बैठक को बुधवार को किया गया। जिसमें हार-जीत को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा को मिली सीट के लिए धन्यवाद भी दिया।

नए पार्षदों की बैठक में उन्हें संगठन महामंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा का प्रदर्शन और सभी प्रत्याशियों की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा ने चुनाव में इतनी सीट हासिल की है। पार्षदों को पार्टी के नियम-कायदे की जानकारी भी दी गई। आगे की नीति के लिए अगली बैठक के लिए तैयार रहने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed