फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election: leader taking support of wife to win election

एमसीडी चुनाव: टिकट की खातिर पत्नी का हाथ पकड़कर घूम रहे हैं नेताजी

Thu, 23 Mar 2017 04:10 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 04:10 PM IST
सार

-खुद सक्रिय थे लेकिन वार्ड महिला आरक्षित हो गया
-प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के बड़े नेताओं के आसपास आसानी से दिख रहे हैं पार्षद पति बनने को बेताब नेताजी
-कांग्रेस और भाजपा में अभी टिकटों की हो रही है पैरवी, आप के 268 प्रत्याशी घोषित, यहां भीड़ नहीं

विज्ञापन
mcd election: leader taking support of wife to win election

विस्तार

एमसीडी चुनाव में टिकट के दावेदार नेताजी की सीट महिला आरक्षित हो गई। अब वो पत्नी का हाथ थामकर प्रदेश दफ्तर या बड़े नेताओं के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। ज्यादातर मामले में पत्नी घरेलू हैं, कुछ पार्टी में किसी प्रकोष्ठ या अगुवा संगठन की सदस्य या पदाधिकारी हैं भी तो सक्रियता कम थी।
विज्ञापन


अब कांग्रेस या भाजपा में ऐसे नेताओं की अच्छी खासी संख्या प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर पहुंचने के समय दिख रही है क्योंकि यहां अभी टिकट की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस दफ्तर में मंगलवार शाम और बुधवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष के आसपास एक बार झलक दिखाने को कई नेता पत्नी हाथ थामे दिखाई दिए।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि कई जगह महिलाओं में मजबूत दावेदार नहीं हैं तो ऐसे में दिग्गज या इलाके में पहचान रखने वाले नेता की पत्नी को टिकट देने में पार्टी गुरेज नहीं करेगी। वही कुछ महिला पार्षद पति को साथ लेकर भी घूम रही हैं लेकिन यहां टिकट वो खुद के लिए ही मांगती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बुधवार को एक महिला पार्षद खुद के टिकट की पैरवी कर रही थी लेकिन वो सीट महिला की नहीं रही। इस पर संबंधित नेता ने महिला पार्षद के पति की तरफ इशारा करके कहा कि इन्हें लड़वा लो तो उसने कहा नहीं, मैं ही लड़ूंगी। पुरुष सीट पर महिला को टिकट देने की मनाही नहीं है।

mcd election: leader taking support of wife to win election
एमसीडी चुनाव
ये सभी नेता ऐसे हैं जिन्होंने कांग्रेस में पेन ड्राइव में आवेदन भी कर रखे हैं। उत्तरी एमसीडी केलिए वार्ड नंबर 37 से टिकट मांग रहे एक नेताजी पत्नी को साथ लेकर पहले अजय माकन से मिलने की कोशिश में दिखे। थोड़ी देर में प्रदेश की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठïा मुखर्जी निकली तो उनके पीछे पत्नी को साथ लेकर दौड़े।

लेकिन शर्मिष्ठा मुखर्जी जल्दी में थी और वो निकल गईं। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंत मार्ग पर भी दोपहर बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां कुछ नेताजी आगे-आगे चल रहे थे, पत्नी पीछे-पीछे थे। बातचीत में यह बात सामने आई कि आवेदन दे रखा है लेकिन टिकट वितरण में भूमिका निभाने वाले बड़े नेताओं को शक्ल दिखा देंगे तो याद रहेगा।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने 268 सीटों पर टिकट दे दी है तो यहां कुछ ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला। आप के प्रत्याशी व स्टार नेता क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed