{"_id":"58d286044f1c1b996e1a204e","slug":"mcd-election-leader-taking-support-of-wife-to-win-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी चुनाव: टिकट की खातिर पत्नी का हाथ पकड़कर घूम रहे हैं नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी चुनाव: टिकट की खातिर पत्नी का हाथ पकड़कर घूम रहे हैं नेताजी
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Mar 2017 04:10 PM IST
सार
-खुद सक्रिय थे लेकिन वार्ड महिला आरक्षित हो गया
-प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के बड़े नेताओं के आसपास आसानी से दिख रहे हैं पार्षद पति बनने को बेताब नेताजी
-कांग्रेस और भाजपा में अभी टिकटों की हो रही है पैरवी, आप के 268 प्रत्याशी घोषित, यहां भीड़ नहीं
विज्ञापन
विस्तार
एमसीडी चुनाव में टिकट के दावेदार नेताजी की सीट महिला आरक्षित हो गई। अब वो पत्नी का हाथ थामकर प्रदेश दफ्तर या बड़े नेताओं के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। ज्यादातर मामले में पत्नी घरेलू हैं, कुछ पार्टी में किसी प्रकोष्ठ या अगुवा संगठन की सदस्य या पदाधिकारी हैं भी तो सक्रियता कम थी।
अब कांग्रेस या भाजपा में ऐसे नेताओं की अच्छी खासी संख्या प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर पहुंचने के समय दिख रही है क्योंकि यहां अभी टिकट की घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस दफ्तर में मंगलवार शाम और बुधवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष के आसपास एक बार झलक दिखाने को कई नेता पत्नी हाथ थामे दिखाई दिए।
पार्टी नेताओं का कहना है कि कई जगह महिलाओं में मजबूत दावेदार नहीं हैं तो ऐसे में दिग्गज या इलाके में पहचान रखने वाले नेता की पत्नी को टिकट देने में पार्टी गुरेज नहीं करेगी। वही कुछ महिला पार्षद पति को साथ लेकर भी घूम रही हैं लेकिन यहां टिकट वो खुद के लिए ही मांगती दिखीं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बुधवार को एक महिला पार्षद खुद के टिकट की पैरवी कर रही थी लेकिन वो सीट महिला की नहीं रही। इस पर संबंधित नेता ने महिला पार्षद के पति की तरफ इशारा करके कहा कि इन्हें लड़वा लो तो उसने कहा नहीं, मैं ही लड़ूंगी। पुरुष सीट पर महिला को टिकट देने की मनाही नहीं है।

एमसीडी चुनाव
ये सभी नेता ऐसे हैं जिन्होंने कांग्रेस में पेन ड्राइव में आवेदन भी कर रखे हैं। उत्तरी एमसीडी केलिए वार्ड नंबर 37 से टिकट मांग रहे एक नेताजी पत्नी को साथ लेकर पहले अजय माकन से मिलने की कोशिश में दिखे। थोड़ी देर में प्रदेश की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठïा मुखर्जी निकली तो उनके पीछे पत्नी को साथ लेकर दौड़े।
लेकिन शर्मिष्ठा मुखर्जी जल्दी में थी और वो निकल गईं। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंत मार्ग पर भी दोपहर बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां कुछ नेताजी आगे-आगे चल रहे थे, पत्नी पीछे-पीछे थे। बातचीत में यह बात सामने आई कि आवेदन दे रखा है लेकिन टिकट वितरण में भूमिका निभाने वाले बड़े नेताओं को शक्ल दिखा देंगे तो याद रहेगा।
हालांकि आम आदमी पार्टी ने 268 सीटों पर टिकट दे दी है तो यहां कुछ ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला। आप के प्रत्याशी व स्टार नेता क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।