फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD election: Kejriwal to be star campaigner

MCD चुनाव : केजरीवाल ही होंगे स्टार प्रचारक

Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
MCD election: Kejriwal to be star campaigner
arvind kejariwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी रैलियां नहीं करेगी। इसकी जगह पार्टी के स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड स्तर पर छोटी सभाएं करेंगे। आप ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


31 मार्च से केजरीवाल निगम चुनाव के प्रचार अभियान की कमान संभाल लेेंगे। पार्टी रणनीतिकार मान रहे हैं कि निगम चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल इकलौता बड़ा चेहरा हैं। वे आम लोगों से सीधा संवाद करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रचार अभियान की रणनीति केजरीवाल के इर्द-गिर्द तैयार की जाय। पार्टी की कोशिश है कि केजरीवाल के भाषण ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
पहले चरण में पार्टी केजरीवाल के वीडियो संदेश को प्रोजेक्टर के सहारे दिखा रही है। 

अगले चरण में मुख्यमंत्री 31 मार्च से खुद मैदान में उतरेंगे

MCD election: Kejriwal to be star campaigner
केजरीवाल - फोटो : ani

अगले चरण में मुख्यमंत्री 31 मार्च से खुद मैदान में उतरेंगे। योजना के अनुसार केजरीवाल की तीन दर्जन सभाएं तय की गईं हैं। वार्ड के हिसाब से वे लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। 

खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी वार्ड चुनाव में बड़ी सभाएं नहीं कराएगी। वार्ड लेवल की सभाओं के साथ संभव है कि केजरीवाल का रोड शो भी कराया जाए। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अप्रैल के पहले सप्ताह में पार्टी के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे।

पार्टी की कोशिश है कि छोटे-बड़े सभी नेता मतदाताओं से सीधा संपर्क करें। इसके लिए डोर-टू-डोर प्रचार अभियान को बेहतर तरीका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed