फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election: BJP and AAP gave tickets to women candidates on general seats

MCD Election: महिलाएं लिखेंगी नया इतिहास, भाजपा और आप ने सामान्य सीटों पर भी उतारीं महिला प्रत्याशी

Fri, 18 Nov 2022 06:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Nov 2022 06:33 PM IST
सार

MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी की ओर से जनरल सीट पर चुनाव लड़ रही इंदु ने बताया कि महिलाओं के लिए राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है। वे उन महिला उम्मीदवारों को भी अवसर देने से पीछे नहीं हट रहे हैं, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वह चुनाव जीत सकती हैं...

विज्ञापन
MCD Election: BJP and AAP gave tickets to women candidates on general seats
MCD election 2022: BJP Councillors - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में महिलाएं एक नया इतिहास रच सकती हैं। इस बार नगर निगम के सदन में आधे से ज्यादा संख्या महिला पार्षदों की हो सकती है। इसकी वजह है कि इस बार भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने आधी से ज्यादा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। नए परिसीमन में नगर निगम में 250 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें आधी यानी 125 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। लेकिन भाजपा ने 135 तो आपप ने 138 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। यानी जिताऊ महिला प्रत्याशियों को राजनीतिक दलों ने जनरल सीटों पर उतारने में कोई संकोच नहीं दिखाया है।

विज्ञापन

शिवानी चौहान इस बार दिल्ली के नगर निगम चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वे केवल 23 वर्ष की हैं और फैशन डिजाइनिंग में स्नातक हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें कालकाजी सीट से मैदान में उतारा है। वे कहती हैं कि सामान्य सीट से एक महिला उम्मीदवार को उतारना महिलाओं की शक्ति पर राजनीतिक दलों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। वे बताती हैं कि जब वे चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं, तो लोग बेहद उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाते हैं। यह बताता है कि अब समाज में भी लोग बढ़कर महिलाओं को एक नेता के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि निगम चुनावों में मिल रही यह सफलता विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी महिलाओं के आरक्षण की राह खोलेगी।      

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से जनरल सीट पर चुनाव लड़ रही इंदु ने बताया कि महिलाओं के लिए राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है। अब राजनीतिक दल किसी सीट पर केवल पुरुष उम्मीदवारों को ही टिकट नहीं दे रहे हैं, बल्कि वे उन महिला उम्मीदवारों को भी अवसर देने से पीछे नहीं हट रहे हैं, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वह चुनाव जीत सकती हैं। यह महिलाओं की शक्ति पर समाज के बढ़ते विश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने पार्टी और नेतृत्व को टिकट देने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed