G-20 Summit: मेयर शैली ओबेरॉय और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तैयारियों का लिया जायजा, रिक्शे पर बैठकर पहुंचे
मेयर ने कहा है कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के किनारे वाहनों को हटवाकर सफाई की जाए। इसके अलावा अवैध मलबा उठाया जाए।
विस्तार
आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने सोमवार को अनोखे अंदाज में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों रिक्शे पर सवार होकर निरीक्षण पर निकले। दोनों को रिक्शे में बैठा देखकर उनके कुछ समर्थक भी साथ चल पड़े। इस बीच दोनों ने उनसे भी बातचीत की।
इससे पहले मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाकर तीन दिन में सड़कों को साफ करने के लिए कहा है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने करोल बाग जोन में ग्राउंड जीरो पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और दिल्ली के सभी बड़े बाजारों की सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाकर इनके आसपास सफाई कराने का निर्देश दिया। लंबे समय से खड़े वाहनों के नीचे, आसपास जमा कचरा तत्काल साफ कराने के लिए कहा।
#WATCH | Delhi: AAP Minister Saurabh Bhardwaj and Delhi Mayor Dr Shelly Oberoi take a rickshaw ride and inspect preparations for the upcoming G20 summit pic.twitter.com/AHdeg54EYt
— ANI (@ANI) August 28, 2023
दिल्ली के बाजारों का मेयर ने किया दौरा
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के किनारे वाहनों को हटवाकर सफाई की जाए। इसके अलावा अवैध मलबे उठाया जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने ऑटो टिप्पर चालक से बातचीत की और ये सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में सुचारु रूप से घर-घर जाकर कूड़ा उठाया जा रहा है। मेयर ने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर साफ-सफाई बनाए रखें और सड़क पर कूड़ा न डालें। मेयर ने कहा की मार्केट एसोसिएशन व आरडब्ल्यूए भी सक्रिय रूप से अब दिल्ली साफ होगी अभियान में सहयोग करें।
दिल्ली की सड़कों की होगी सफाई
मेयर ने कहा कि वे दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ शहर बनाना चाहती हैं। इसीलिए जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले महा सफाई अभियान दिल्ली होगी साफ शुरू चलाया है। हर रोज वार्डों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने करोलबाग जोन के देव नगर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने देव नगर वार्ड की सड़कों और आंतरिक गलियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये दिल्ली का मशहूर बाजार है, विदेशी मेहमान यहां घूमन के लिए आ सकते हैं। सड़कें साफ नहीं होंगी तो दिल्ली की खराब छवि उनके मन में बनेगी।