Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor expresses outrage over poor conditions

Delhi NCR News: सुल्तानपुरी के निगम स्कूल में अव्यवस्थाओं पर भड़के महापौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी विद्यालयों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जांचने के लिए महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को सुल्तानपुरी स्थित बी-2 निगम प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और क्षेत्रीय उपायुक्त को प्रधानाचार्य के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई छात्र परिसर में इधर-उधर घूमते मिले। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और अनुशासन की समीक्षा की। महापौर ने स्वयं पानी पीकर पेयजल की गुणवत्ता जांची और मिड-डे मील चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी भी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed