Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari possibility of rain in Delhi for two days dust storm will blow

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी से गिरा तापमान, आज हल्की बारिश के आसार; कल तक के लिए यलो अलर्ट

Fri, 07 Jun 2024 02:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jun 2024 02:01 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर कल देर रात तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari possibility of rain in Delhi for two days dust storm will blow
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कल देर रात तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। इससे तापमान में हल्की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है  कि शुक्रवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिलने अनुमान है। ऐसे में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को देर रात हुई कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली है। गुरुवार को सुबह व शाम को हवा में हल्की ठंडक महसूस हुई। हालांकि, दोपहर में फिर से सूरज के तेवर देखने को मिले। जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम के समय कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 41.2 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 74 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ में 44 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, जाफरपुर में 43.8, आया नगर में 43.2, नरेला में 42.8, पूसा में 42.5 व पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। वहीं, 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें राजघाट पर सबसे अधिक बारिश 9 एमएम, आया नगर में 3.8, पीतमपुरा व नरेला में 1.5, पूसा व लोधी रोड में 1.0 और रिज में बारिश ट्रेस की गई।

विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 252 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 180, फरीदाबाद में 174, गुरुग्राम में 172, गाजियाबाद में 148 एक्यूआई दर्ज किया।

गुरुवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---41.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान
अधिकतम तापमान---43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----29 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed