शिक्षक निकला शैतान: मौलवी ने मदरसे में किशोर को महीनों बनाया हवस का शिकार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मदरसे में नाबालिग से कुकर्म की सूचना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष ने मौके का मुआयना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सराय रोहिल्ला इलाके में मदरसे के एक मौलवी ने 12 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया। मौलवी पर आरोप है कि उसने लड़के को बेहोश करने के बाद उसके साथ कई बार कुकर्म किया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
इसस में डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि उन्हें बुधवार को शिकायत मिली थी कि 12 साल के बच्चे के साथ मदरसे में उसे बेहोश कर पिछले दो से तीन महीनों से कुकर्म हो रहा था। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कल शिकायत मिली थी कि एक 12 साल के बच्चे के साथ मदरसे में उसे बेहोश कर पिछले 2-3 महीनों से दुष्कर्म हो रहा था। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ किया। बच्चे को डराया गया था। आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान फरार था, हमने आज सहारनपुर से उसे गिरफ़्तार किया है: सागर सिंह कलसी,DCP नॉर्थ, दिल्ली pic.twitter.com/3GXVHp4tQs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2022
मदरसे में नाबालिग से कुकर्म की सूचना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह एक गैर मान्यता प्राप्त मदरसा है। बिहार और यूपी के 24 बच्चों को शिक्षकों के साथ यहां रखा गया है। उन्हें अलग शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं उपलब्ध कराई गई है।
Delhi | On reports of a minor's rape in a madrasa, we visited the place. A teacher of the madrasa committed the offence. It's an unrecognized madrasa. 24 children from Bihar & UP kept there along with teachers. No separate facilities like bathroom provided to them: NCPCR Chairman pic.twitter.com/2BdYpQFqh9
— ANI (@ANI) December 15, 2022
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में न तो कोई कार्रवाई की और न ही बाल कल्याण समिति भेजी। हमने निर्देश दिया कि बाल कल्याण समिति इस जगह का दौरा करे और इनका पुनर्वास जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही हमने दिल्ली सरकार से पीड़िता की सामाजिक जांच रिपोर्ट मांगी है।
Delhi govt has neither taken action nor sent Child Welfare Committee. We directed that Child Welfare Committee visit this place & rescue & rehabilitation of children be done at the earliest. Victim's social investigation report asked for from Delhi govt: NCPCR Chairman pic.twitter.com/1S598shTup
— ANI (@ANI) December 15, 2022