फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mastermind and accomplice arrested in case of robbery by taking Noida director s wife hostage

ये लूट फिल्मी है!: एक साथी को रसोइया बनाकर निदेशक के घर में घुसाया, दो ने चौकीदारी की...; कई और खुलासे भी हुए

Wed, 26 Feb 2025 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Feb 2025 10:50 PM IST
सार

पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड शाहबाद डेयरी, दिल्ली निवासी परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा (30 ) व उसके साथी बिहार निवासी राजेश राय (41) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Mastermind and accomplice arrested in case of robbery by taking Noida director s wife hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नोएडा में एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक की पत्नी को बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की नकदी, आभूषण और प्रॉपर्टी के कागजात लूटने की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया करते हुए वारदात के मास्टरमाइंड शाहबाद डेयरी, दिल्ली निवासी परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा (30 ) व उसके साथी बिहार निवासी राजेश राय (41) को गिरफ्तार किया है। इस वारदात की साजिश गिरोह के सदस्यों ने बिहार में रची थी। आरोपियों में से एक पर पहले भी एमसीओसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि नोएडा, सेक्टर-61 में डकैती के मामले की जांच शाखा की एक टीम कर रही थी। मुख्य आरोपी शाहबाद डेयरी, दिल्ली निवासी परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा के बारे में हवलदार सुनील को सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और महिपाल सिंह की टीम ने दिल्ली के कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर छापेमारी कर परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद इसके साथी राजेश को छतरपुर पहाड़ी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 4.70 लाख बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सप्ताह से रह रहे थे साजिश
पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह और अमित मुख्य मास्टरमाइंड थे। उसने खुलासा किया कि वह कई हफ्तों से डकैती करने की साजिश रच रहे थे। उनकी इस साजिश में देवेंद्र को राहुल के झूठे नाम से रसोइया बनाकर पीड़ित के घर में भेजा था। राजेश ने आगे खुलासा किया कि गिरोह के कुछ सदस्य मधुबनी और चंपारण, बिहार से हैं। रसोइया देवेंद्र की मदद से घर के अंदर आसानी से घुसने के बाद राजेश और अमित ने पीड़ित  महिला को बंधक बना लिया।

विज्ञापन

जीपीएस लगे होने की संभावना से कार को छोड़ दिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू और अमित के अन्य दो साथियों ने घर के बाहर चौकीदारी की और आसपास नजर रखी। डकैती को अंजाम देने के बाद, आरोपी व्यक्ति पीड़ित की फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए। लेकिन कार में जीपीएस होने की संभावना को देखते हुए उसे नोएडा में ही छोड़ दिया।

लूट की रकम बांट ली थी
पूछताछ के दौरान, सोनू ने खुलासा किया कि रकम 60 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और दस्तावेज लूटे थे। सोनू ने कबूल किया कि उसे और राजेश राय को लूट से 8 लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने इनमें से 4.70 लाख उनसे बरामद कर लिए हैं। रसोइए ने सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। बिहार गैंग के अमित ने पूरी डकैती को अंजाम दिया।

देश के कई हिस्सों में वारदात कर चुका है
राजेश राय भारत के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक संगठित डकैती की वारदात कर चुका है। वह जल्द ही हिंसक डकैतियों में अपनी भागीदारी के लिए कुख्यात हो गया। उसने इसी तरह की कई डकैतियां की, जिनमें से 4 मुंबई, महाराष्ट्र की और 1 दिल्ली की हैं। उस पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। परवीन राजेश राय के संपर्क में उसके एक पुराने साथी के साथ आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed