फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   massive fire broke out in Safdarjung area six fire engines at the spot

Delhi: सफदरजंग इलाके में लगी भीषण आग, दिखाई दीं ऊंची लपटें; मौके पर दमकल की 12-13 गाड़ियां मौजूद

Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
सार

मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
massive fire broke out in Safdarjung area six fire engines at the spot
आग की लपटें - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के सफदरजंग एंक्लेव थाना क्षेत्र में सफदरजंग एंक्लेव फ्लाईओवर के नीचे बने एनडीएमसी के स्टोर में शुक्रवार शाम को भयंकर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाडियां पहुंचीं। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारी सुमित ने बताया कि कुल 12-13 दमकल गाड़ियां यहां काम कर रही हैं। अंदर कोई नहीं था और कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे, सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष को एक जिम्मेदार नागरिक से सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे, प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित एनडीएमसी गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिली। 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां गोदाम में आग की तेज लपटें देखी गईं। पुलिस स्टाफ ने तुरंत और सुरक्षित तरीके से आग से प्रभावित इलाके से सभी लोगों को बाहर निकाला। नागरिक द्वारा समय पर दी गई सूचना के कारण कोई बड़ी घटना टल गई।मौके पर छह फायर टेंडर पहुंचे थे। आग पर कुछ ही समय में काबू कर लिया गया। देर रात तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed