{"_id":"6a2e1f8ebee1f6d2110679ba","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-restaurant-near-deshbandhu-gupta-college-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Sun, 14 Jun 2026 08:57 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशबंधु गुप्ता कॉलेज के समीप स्थित एक रेस्तरां 'जारा बैंक्वेट' में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
एसडीएम वेद प्रकाश ने बताया, "घटना की जानकारी सुबह 5:15 बजे मिली। यह घटना 4:30 बजे के करीब घटी थी। यहां पर जारा बैंक्वेट नाम का एक रेस्टोरेंट मौजूद है जिसमें आग लगी थी। आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। 10-12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने की सही वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो।"
विज्ञापन