{"_id":"57e521584f1c1b2856a821c4","slug":"martyrdom-day-start-building-roads-providing-the-minister-and-the-onset-cps","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर सड़कें बनाने का काम शुरू, मंत्री और सीपीएस ने कराई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर सड़कें बनाने का काम शुरू, मंत्री और सीपीएस ने कराई शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने शुक्रवार को शहीदी दिवस पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-7सी व डी की विभाजित सड़क को आरएमसी विधि से पक्का करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया। करीब 40 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद कुलदीप तेवतिया, साहिल अरोड़ा, विजय शर्मा, सेक्टर-7 की आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ प्रधान एवं जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाशवीर नागर, प्रधान आकाश मावी, निगम के कार्यकारी अभियन्ता रमेश बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने एनएच-5 तथा एनएच-एक क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से इसी विधि से बनाई जाने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू किया।
इनके अन्तर्गत एनएच-5 में चार-पांच चौक से मुख्य बाजार से होते हुए बांके बिहारी मन्दिर वाली सड़क का सीमेंटेड निर्माण कार्य 70 लाख रुपये और एनएच-एक में बीकानेर स्वीट्स से दयानन्द स्कूल से होते हुए ट्रिपल नाइन रेस्टोरेंट तक की सड़क पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम द्वारा यह सड़कें एक महीने के अंदर तैयार की जाएंगी।