फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   marshalls playing games in DTC buses

डीटीसी बसों में गेम्स खेलते रहते हैं मार्शल, सीट दिलवाने में नहीं करते हैं मदद

Tue, 11 Jun 2019 08:40 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
marshalls playing games in DTC buses
सांकेतिक तस्वीर
डीटीसी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए मार्शल ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। महिला यात्रियों का आरोप है कि मार्शल की ड्यूटी यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने की है, लेकिन वह सीट से उठने की जहमत तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार द्वारा डीटीसी बसों में मार्शल की तैनाती की गई है। महिला यात्री स्वाति शर्मा का कहना है कि उन्हें नंद नगरी से डीयू जाना पड़ता है। वह रूट संख्या 212 की बस में अक्सर सफर करती हैं। आरोप है कि इस रूट पर बस में कभी-कभी मार्शल नजर आते हैं। 
विज्ञापन


यदि किसी बस में दिखाई भी दे जाए तो वह कंडक्टर के बराबर वाली सीट से नहीं उठते हैं। महिला यात्री सरोज का कहना है कि वह बस रूट संख्या 729 में दरियागंज से कापसहेड़ा जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में तैनात मार्शल कभी भी महिला यात्रियों को सीट दिलवाने में मदद नहीं करते। मदद मांगने पर भी वे अपनी सीट से नहीं उठते हैं। बस में भारी भीड़ की स्थिति में यदि महिला सीट पर कोई पुरुष यात्री बैठा होता है तो उसे उठाने के लिए कई बार महिला यात्रियों को झगड़ा भी करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

प्रियंका का कहना है कि डीटीसी बसों में दिन के बजाय शाम के समय कभी-कभी मार्शल दिखते हैं। उनका आरोप है कि मार्शल और कंडक्टर आपस में बातें करते रहते हैं। 

वह ना तो महिलाओं को सीट देते हैं और यदि मदद मांगते हैं तो अनसुना कर देते हैं। मार्शल पूरे समय मोबाइल में वीडियो देखते रहते हैं या फिर गेम खेलते रहते हैं। उन्होंने मार्शल की ड्यूटी का ठीक से निर्देशित करने की मांग की है।

इस बाबत डीटीसी प्रबंधन का कहना है कि किसी भी शिकायत के लिए यात्री डीटीसी की हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। यदि मार्शल ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं तो कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed