फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman goes missing after leaving home without informing anyone; case registered on husband's complaint.

Delhi NCR News: बिना बताए घर से निकली विवाहिता लापता, पति की शिकायत पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना।
सदर थाना क्षेत्र के गांव गुलालता निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज पुत्र बुधराम ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2025 को गांव आंकेड़ा निवासी कोमल के साथ हुई थी। आरोप है कि नौ जुलाई 2026 को तड़के करीब चार बजे उसकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी पत्नी अपने साथ दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के कुछ आभूषण और नकदी भी ले गई है। पहचान के लिए महिला का हुलिया भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द उसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed