फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mari 11th student shot, in critical condition

11वीं के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 04 Oct 2014 10:07 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sat, 04 Oct 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
Mari 11th student shot, in critical condition

मोरटा गांव में बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर तीन युवकाें ने 11वीं के छात्र को गोली मार दी। छात्र के हाथ और पीठ में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए घायल के पिता ने गांव के तीन युवकों पर लूट का विरोध करने पर गोली मारने की आरोप लगाया है।

मोरटा गांव में किशन त्यागी परिवार समेत रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों के मकान में आने की आहट पर किशन की आंख खुल गई। शोर मचाने पर परिवार जाग गया।
विज्ञापन


इस पर मकान में घुसे तीन युवक भागने लगे। तभी किशन के बेटे सौरभ त्यागी (17) ने एक युवक को दबोच लिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने सौरभ पर गोली चला दी और गोली लगते ही सौरभ गिर पड़ा। इसी बीच हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर होने पर मौके पर ग्रामीणों को तांता लग गया। आननफानन में घायल को नगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे गाजियाबाद के गणेश हास्पिटल के रेफर किया गया।


एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि सौरभ कक्षा 11वीं का छात्र है और गाजियाबाद स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ता है। उसके हाथ और पीठ में गोली लगी है।

घायल के पिता किशन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव निवासी रक्षित, अक्षित एवं दीपक पर चोरी के इरादे से घर में घुसने और जाग होने पर छात्र को गोली मारने का आरोप लगाया है। नामजदों में रक्षित और अक्षित दोनों सगे भाई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed