{"_id":"5c6ca383bdec2217f5588adb","slug":"many-trains-get-additional-stops","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, 48 ट्रेनों को अगले छह महीने तक दिया नया स्टॉपेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, 48 ट्रेनों को अगले छह महीने तक दिया नया स्टॉपेज
Wed, 20 Feb 2019 06:16 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव करीब आते ही रेलवे ने रेवड़ियां बांटनी शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की मांग व आम लोगों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस तरह के करीब 48 ट्रेनों को अगले छह महीने तक नया स्टॉपेज दिया गया है। तत्काल प्रभाव से रेलवे ने बीकानेर एक्सप्रेस को रामपुरा फुल, बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस को फरूखाबाद स्टेशन के लिए ठहराव प्रदान किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में हापुड़ स्टेशन पर, रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस को इलाहाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया है। नांदेड़ एक्सप्रेस को संगरिया, कैफियात एक्सप्रेस को सराय मीर, फरक्का एक्सप्रेस को धीना, ओखा-देहरादून को भटिया, कटिहार हमसफर को सिसवा बाजार, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को धामपुरा, अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ को गोहाना, छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस को अमदौरा, लखनऊ-छपरा कचहरी एक्सप्रेस को रामकोला, जालियावाला बाग एक्स्प्रेस को सासाराम, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस को खगड़िया स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 54011/54012 तिलक ब्रिज-सादुलपुर-तिलक ब्रिज पैसेंजर ट्रेन को तत्काल प्रभाव से श्रीगंगानगर तक चलाने का निर्णय लिया है। विस्तारित रूट पर यह ट्रेन 54011/54012 नंबर की जगह 54767/54768 के साथ चलेगी। ट्रेन संख्या 54768 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर पैसेंजर शाम 5.45 बजे चलेगी व अगले दिन मध्यरात्रि 12:25 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यहां से मध्यरात्रि 12.55 बजे चलकर सुबह 6.25 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। विस्तारित मार्ग पर यह ट्रेन सिद्धमुख, तहसील भादरा, नोहर, ऐलनाबाद, तिबी, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन और सादुलशहर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ब्यूरो
विज्ञापन