{"_id":"a63de0aad79dcc3cac2bdde2ccefe161","slug":"manohar-lal-khattar-annonced-cm-window-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सीएम ने दिया खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सीएम ने दिया खास तोहफा
Updated Sat, 01 Nov 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार के गठन के बाद शनिवार को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों से कहा कि वह लोगों का मित्र बनकर उनकी सेवा करें। सीएम ने कहा कि जनता की सेवा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि वह खुद को सरकार समझने के अपने व्यवहार को बदलें और जनता के सेवक बनकर अपनी जिम्मेदारियों को तेजी से निबटाएं। सीएम ने साफ कहा कि जनता का विश्वास पाने के लिए पार्टी ने कड़ी मेहनत की है इसलिए इसे बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठ कर काम करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायत सीधे सीएम तक पहुंचाने के लिए एक विंडो की भी शुरूआत की। ऐसा विंडो फरीदाबाद के साथ ही प्रदेश के हर जिले में बनेगा जहां से लोग सीधे अपनी परेशानी या शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से बता सकेंगे।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान पर भी दिया जोर
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी आगे बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने जनता से अपील की कि वह कपड़े का बैग प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने स्वच्छता पोर्टल का भी अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली किसी भी परेशानी या शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके समाधान को प्राथमिकता सूची में रखा जाएगा।
हालांकि इस मौके पर सीएम का खौफ भी साफ दिखा। फरीदाबाद शहर में आज ट्रैफिक पुलिस बेहद मुस्तैद दिखी। यहां तक की सरकारी कार्यालय भी आज सही समय पर खुले और कर्मचारियों सहित अधिकारी भी समय से ऑफिस पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली किसी भी परेशानी या शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके समाधान को प्राथमिकता सूची में रखा जाएगा।
हालांकि इस मौके पर सीएम का खौफ भी साफ दिखा। फरीदाबाद शहर में आज ट्रैफिक पुलिस बेहद मुस्तैद दिखी। यहां तक की सरकारी कार्यालय भी आज सही समय पर खुले और कर्मचारियों सहित अधिकारी भी समय से ऑफिस पहुंचे।