{"_id":"66fb77b93ddfeae21b029a78","slug":"manish-sisodia-says-arvind-kejriwal-has-pledged-to-make-delhi-pothole-free-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ऑपरेशन 'गड्ढा मुक्त': सिसोदिया बोले- सरकार एक्टिव, केजरीवाल ने लिया है संकल्प; भाजपा पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ऑपरेशन 'गड्ढा मुक्त': सिसोदिया बोले- सरकार एक्टिव, केजरीवाल ने लिया है संकल्प; भाजपा पर कसा तंज
Tue, 01 Oct 2024 09:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:47 AM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सुबह-सुबह मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ खराब सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में सिसोदिया ने जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
निरीक्षण अभियान के तहत बीते दिन दिल्ली सरकार के मंत्री और सभी विधायकों ने सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान कई सड़कें खराब मिलीं। कुछ जगह पाइपलाइन डाली गई थी, जिससे 6-7 महीने से वह सड़क टूटी हुई हैं, कुछ सड़कों पर गड्ढे हैं जो भरे नहीं गए हैं। सड़कें पुरानी हो गई हैं। अब इन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
आप विधायक मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस सड़क पर बहुत सारे गड्ढे थे। लेकिन निरीक्षण के बाद इसे ठीक कर दिया गया। सरकार सक्रिय मोड में है और सभी विधायकों को दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं। वे चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल जेल में हों और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को वोट देंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: AAP MLA Manish Sisodia says, "Arvind Kejriwal has pledged to make Delhi pothole free...There were a lot of potholes on this road but it was fixed after inspection. The government is in proactive mode and all MLAs have been given clear instructions to make Delhi… pic.twitter.com/IEh2rf821K
— ANI (@ANI) October 1, 2024
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीआर पार्क, अलकनंदा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत करने का निर्देश दिया। भाजपा वालों ने दिल्लीवालों को परेशान करने के लिए काम रोका था।
भाजपा की कोशिश थी कि अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहें लेकिन उनकी साजिश नाकाम हुई। जेल से आते ही केजरीवाल ने काम करना शुरू कर दिया। सोनम वांगचुक को रोकने वाली एजेंसियां गैंगस्टरों को क्यों नहीं रोक पा रहीं है। दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं। व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की दिल्ली पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है।