फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia demands accounts of donation from congress and bjp

'गुजरात चुनाव के चलते केजरीवाल की आवाज दबाने की हो रही कोशिश'

Tue, 28 Nov 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia demands accounts of donation from congress and bjp
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग से मिले नोटिस के दूसरे दिन एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को कमान दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने संभाली।

विज्ञापन


सिसोदिया के मुताबिक, नोटिस बदले की राजनीति है। गुजरात चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सिसोदिया ने चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो भाजपा और कांग्रेस भी आप की तरह सारा चंदा वेबसाइट पर दिखाए।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक सिर्फ आप ने अपनी पाई-पाई के चंदे का हिसाब चुनाव आयोग समेत सभी एजेंसियों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'IT की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है'

manish sisodia demands accounts of donation from congress and bjp
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

बावजूद इसके आप के सारे चंदे को गैर-कानूनी बताते हुए उस पर टैक्स लगा दिया गया है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है। रामलीला मैदान से जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से अपील की कि वह भाजपा को हराने के लिये वोट दें, उसके तुरंत बाद आयकर विभाग ने नोटिस भेज दिया।

सिसोदिया ने बताया कि आप ने अपने चंदे को लेकर 100 फीसदी पारदर्शिता बरती है। जबकि भाजपा ने खुद स्वीकार किया है कि उसका 87 प्रतिशत चंदा अज्ञात स्रोतों से आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व कांग्रेस को विदेशों से अवैध चंदे के मामले में हाईकोर्ट ने दोषी पाया था।

लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने अपनी धांधली छिपाने के लिये रैट्रोस्पैक्टिव इफे क्ट से कानून ही बदल दिया। सिसोदिया ने चुनौती दी कि अगर भाजपा व कांग्रेस में हिम्मत हो तो वह भी अपने चंदे का हिसाब ऑन लाइन दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed