विधान सभा में BJP पर भड़के मनीष सिसोदिया, कमेटियों को बताया असंवैधानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधान सभा से भाजपा व आरएसए पर तीखा हमला बोला। मनीष सिसोदिया ने दोनों को लोकतंत्र व स्वतंत्रता संग्राम का विरोधी बताया। सिसोदिया मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के मीडिया में दिये उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें गुप्ता ने विधान सभा की कमेटियों को असंवैधानिक करार दिया था। दिलचस्प यह कि गुप्ता के मसले को सदन की विशेषाधिकार कमेटी को सौंप दिया गया है।
बीते दिनों विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया में बयान दिया था कि दिल्ली विधान सभा की समितियां अपने संवैधानिक दायरे को लांघ रही हैं। हंगामे के बाद शुरू हुयी विधान सभा की कार्यवाही के बाद विधायक नितिन त्यागी ने इस मसले को उठाया। समितियों को बचाव करते हुये उन्होंने गुप्ता पर हमला बोला। इसके बाद कई विधायकों ने इस मसले को जोर-शोर से उठाया।
आखिर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस मसले पर बोले। विजेंद्र गुप्ता का नाम लेते हुये सिसोदिया ने कहा कि इन्हें सदन की कमेटियों की कार्रवाई पर शर्म आती है। लेकिन इन्हें तब शर्म नहीं आती जब इनकी पार्टी इनकी पार्टी के लोग लड़की छेड़ते हुए पकड़े जाते हैं। इन्हें महात्मा गांधी की हत्या पर शर्म नहीं आती।
इन्हीं लोगों की विचारधारा के लोगों ने गांधी की हत्या करवाई। ये तो भारत छोड़ो आंदोलन के भी विरोध में थे। इन्हें भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी की भी कदर नहीं। आजादी के संघर्ष में इनका कोई नेता कभी भी जेल नहीं गया।
मनीष सिसोदिया के मुताबिक, संसद में भी कमेटियां हैं। कई संसदीय कमेटियों ने बेहरीन काम किया है। हाउस तो साल में 2 से 4 बार बैठती है। लेकिन समितियां लगातार लोकतंत्र को आगे बढ़ाती है। दुनिया के मजबूत लोकतांत्रिक देशों के सदनों की कमेटियां काफी मजबूत हैं। विधान सभा की समितियां दिल्ली के लोकतंत्र को मजबूत कर रही हैं।
ठेकेदारों को लेकर उठाए सवाल
मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि ठेकेदारों की लापरवाही के खिलाफ समितियां सरकार को रिपोर्ट दे रही हैं। सरकार उस पर करवाई भी कर रही है। लेकिन पता नहीं क्यों, इससे नेता विपक्ष को परेशानी है। उनका आशंका जाहिर की कि ठेकेदारों के साथ नेता प्रतिपक्ष के बीच गलत काम का कुछ ना कुछ टाका है। कमेटियां अच्छा काम कर रही है। सरकार इसे पूरी मदद करेगी। समितियों को असंवैधानिक कहना समिति और सिर्फ सदन का नहीं, बल्कि संविधान का अपमान है।
नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित
आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधान सभा में प्रस्ताव पेश किया कि नेता प्रतिपक्ष के समितियों के खिलाफ दिये गये बयान का मामला विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया जाये। विधान सभा ने इस पर वोटिंग कराई और इसके पास होने पर मसले को समिति को सौंप दिया। समिति इस मसले पर सुनवाई करेगी। इसके बाद अपना फैसला सुनायेगी।