फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man threatens traffic police on cutting a vehicle invoice in greater noida

गाड़ी का चालान काटने से नाराज शख्स ने दी ये धमकी, जवाब में पुलिस ने जड़ दिए 2 तमाचे

Fri, 08 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Man threatens traffic police on cutting a vehicle invoice in greater noida
traffic police
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चालान काटने को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और एक कंपनी के लीगल एडवाइजर आपस में ही भिड़ गए। आरोप है कि चालान काटने से नाराज लीगल एडवाइजर ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


इससे बात से नाराज इंस्पेक्टर ने लीगल एडवाइजर को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बिसरख कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर में शाहबेरी के पास बिना सीट बेल्ट और हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा था। इसी दौरान बिना हेलमेट लगाए एक युवक बाइक से जा रहा था। उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रूका।
विज्ञापन

Man threatens traffic police on cutting a vehicle invoice in greater noida
demo pic

पुलिस ने दौड़ाकर उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। हेलमेट न पहनने पर उसका चालान काटने लगे, तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। चालान काटने पर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की धमकी देने के साथ गोली गालौच करना शुरू कर दिया। इतने से भी काम नहीं बना तो जान से मारने की धमकी भी देने लगा।

गाजियाबाद के बाइक सवार मोहनीश कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बुधवार को वह कंपनी के काम से शाहबेरी से नोएडा की तरफ जा रहे थे। यहां ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए। इस दौरान बाइक से छूने से उनका डंडा नीचे गिर गया। इससे गुस्साए इंस्पेक्टर ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ मार दिए और उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।

बिसरख कोतवाली, एसएचओ, अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। टीआई ने सस्पेंड कराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि बाइक सवार ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed