फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man suicide family says get trapped in the blue whale game

युवक ने लगाई फांसी, घरवाले बोले- 'ब्लू व्हेल के जाल में फंसकर दी जान'  

Fri, 15 Sep 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Sep 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Man suicide family says get trapped in the blue whale game
demo pic
उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट इलाके में एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त भारत यादव (38) के रूप में हुई है। परिवार ने आशंका जताई है कि युवक ने ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसकर जान दी है।
विज्ञापन

Man suicide family says get trapped in the blue whale game
डेमो पिक
वहीं पुलिस गेम की वजह से मौत को गले लगाने की बात को सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी मॉर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, भारत परिवार के साथ रमिया चौक, मोरी गेट इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी रजनी, पांच साल की बेटी व तीन साल का बेटा है। भारत प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसकी वजह से वह बेरोजगार था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Man suicide family says get trapped in the blue whale game
डेमो पिक

परिजनों ने बताया कि घर में वह गुमसुम होकर मोबाइल पर चुपचाप गेम खेलता रहता था। बुधवार रात 8 बजे वह अपने कमरे में चला गया। इस बीच उसने गमछे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे किसी तरह फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पुलिस ने भारत का फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद ब्लू व्हेल गेम के कारण सुसाइड करने की बात से इनकार किया है।

पुलिस को फिलहाल उसके मोबाइल से ब्लू व्हेल गेम के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस को भारत के हाथ पर भी किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed