फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man strangled a teenager to death when she insisted on giving him a mobile phone

'वो मुझसे पैसे लेती थी': मोबाइल लेने की जिद पर लड़की की गला घोंटकर हत्या, दो साल की दोस्ती दो मिनट में खत्म

Thu, 12 Sep 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Sep 2024 10:07 PM IST
सार


गिरफ्तार युवक की पहचान जुबेर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल से मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। वह उससे अक्सर पैसे लेती थी। लेकिन कुछ दिन से वह मोबाइल लेने की जिद कर रही थी। 

विज्ञापन
man strangled a teenager to death when she insisted on giving him a mobile phone
मोबाइल लेने की जिद पर लड़की की गला घोंटकर हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मोबाइल फोन दिलाने की जिद करने पर एक युवक ने किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। किशोरी के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसके अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। दो दिन बाद किशोरी का शव समयपुर बादली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान जुबेर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल से मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। वह उससे अक्सर पैसे लेती थी। लेकिन कुछ दिन से वह मोबाइल लेने की जिद कर रही थी। जिससे वह परेशान हो गया और उसने तीन सितंबर को किशोरी को रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 17 साल की किशोरी अपने परिजनों के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती थी। तीन सितंबर को उसके परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। परिवार वालों ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, उसके बाद से वह लापता है। 

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 5 सितंबर को समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बगल में झाड़ियों में किशोरी की लाश मिलने की सूचना मिली। किशोरी के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कर ली गई। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने छानबीन के दौरान किशोरी के घर लेकर घटनास्थल के पास तक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस को जुबेर नाम का युवक उसके साथ जाते हुए दिखा। पुलिस ने इलाके में रहने वाले जुबेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने जुबेर को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed