इंदिरापुरम के कौशांबी के एक पब में सपना चौधरी का स्टेज शो देखने आई दिल्ली की एक मॉडल का वीडियो बनाने के नाम पर युवक ने आईफोन ठग लिया।
2 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद युवक ने उसे मोबाइल वापस ही नहीं दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
3 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली साकेत में मॉडल परिवार के साथ रहती है। वह डीयू में पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करती है। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में हुए एक फैशन शो में वह दूसरे स्थान पर रह चुकी है।
4 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि वह सपना चौधरी की फैन है। आठ मई को कौशांबी के एक पब में सपना चौधरी का कार्यक्रम था। वह दोस्तों के साथ पब में पहुंची थीं। उन्होंने स्टेज के पास खड़े एक युवक को सपना चौधरी के साथ वीडियो बनाने के लिए अपना आईफोन दिया था।
5 of 5
SAPNA CHOUDHARY
- फोटो : SELF
पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद वह युवक के पास पहुंचीं और फोन मांगा तो उसने फोन दिया ही नहीं। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।