देर रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे लोगों पर पुलिस ने खूब डंडे बरसाए, सबूत है ये वीडियो
जनता के रक्षक ही गुंडागर्दी करने पर उतर आए हैं। बता दें कि नोएडा सेक्टर-15 में देर रात को ढाबा-रेस्त्रां कर्मियों और वहां खाना खाने आए लोगों को पुलिस का जोर दिखता नजर आया।
गवाह है ये वीडियो। पुलिसवालों ने देर रात खाना खाने आए हुए लोगों और ढाबे और रेस्त्रां के कर्मियों पर जमकर डंडे बरसाए थे। ढाबा बंद करवाने के नाम पर पुलिस वालों ने लोगों से मारपीट की। ढाबा कर्मियों को डंडों से पीटा और तोड़फोड़ भी मचाई।
इस मामले में थाना सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना का कहना है कि, रात में 10 बजे के बाद कुछ फूड पॉइंट्स पर अपराधिक तत्व आ जाते हैं जो मोबाइल-चेन स्नैचिंग को अंजाम देते हैं इनसे बचने के लिए रात को ढाबा बंद करवाना जरूरी है। रही बात लाठी चलाने की तो ये बात गलत है और इसकी जांच चल रही है। जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।