{"_id":"5b533b964f1c1b43748b631d","slug":"man-murdered-his-partner-in-dispute-of-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले साथ मिलकर की चोरी, फिर बंटवारे के दौरान दोस्त की कर दी ये हालत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले साथ मिलकर की चोरी, फिर बंटवारे के दौरान दोस्त की कर दी ये हालत
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 25 मार्च को दादरी निवासी आबिद की हत्या चोरी के माल बंटवारे के विवाद में की गई थी। पुलिस ने आबिद के दो साथियों प्रवीण उर्फ सिकंद्राबादी और रामजानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता चौक के पास 25 मार्च को दादरी निवासी आबिद का शव बरामद हुआ था। ब्लाइंड केस को खोलने के लिए सूरजपुर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया गया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत की टीम ने मामले में दुर्गा गोलचक्कर के पास से दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की।
आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ सिकंद्राबादी निवासी भराना, सिकंद्राबाद और रामजानी निवासी दादरी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने आबिद की हत्या की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि वह और आबिद दिन में मजदूरी का काम करते हैं और रात में फैक्ट्रियों से लोहा आदि चुराते थे।
विज्ञापन
वारदात की रात को भी उन्होंने चोरी का शराब पी और चोरी के माल का बंटवारा करने लगा। इसी दौरान उनमें आपस में विवाद हो गया और दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आबिद की हत्या कर दी। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए आरोपी चेहरे पर बैटरी का तेजाब डाल दिया था।