फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man misdeed with a girl in the name of job in Laxminagar area blackmailed her by making a video

पीड़िता की आपबीती: पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी करूंगा, फिर फ्लैट में ले जाकर बिना मेरी मर्जी बनाए संबंध

Sun, 25 Dec 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 10:47 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। आरोपी को इसका पता चला तो उसने पीड़िता को कॉल कर नौकरी दिलवाने की बात कही। इस सिलसिले में दोनों कई बार मिले। इस बीच आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करना चाहता है। 

विज्ञापन
man misdeed with a girl in the name of job in Laxminagar area blackmailed her by making a video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 साल की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन

परेशान पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात एक जानकार के जरिये आरोपी युवक से हुई थी। आरोपी शादीशुदा है और परिवार के साथ लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है। 

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। आरोपी को इसका पता चला तो उसने पीड़िता को कॉल कर नौकरी दिलवाने की बात कही। इस सिलसिले में दोनों कई बार मिले। इस बीच आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करना चाहता है। बाद में आरोपी ने एक फ्लैट में लेकर जाकर पीड़िता की मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। 

इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसी वीड़ियो के सहारे वह उसे ब्लैकमेल कर बदसलूकी करने लगा। वीडियो डिलीट करवाने की बात करने पर आरोपी ने कई बार उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया।

न्यू उस्मानपुर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म...
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 24 साल के युवक ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता दोनों ही काम पर गए हुए थे। परिजन वापस लौटे तो मासूम ने सारी बात अपनी मां को बताई। बाद में बृहस्पतिवार को पुलिस को खबर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed